Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: बीजेपी ने खोला खाता, पीएम मोदी चहेती मंजू शर्मा ने जयपुर में मारी बाजी

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं। चुनाव नतीजे में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। वही इंडिया गठबंधन भी डटकर मुकाबला कर रहा है। राजस्थान में नतीजे में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। बीजेपी को 13 सीट और कांग्रेस 12 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच परंपरागत सीट मानी जाने वाली जयपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने पहली जीत दर्ज की है। जयपुर शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने जीत दर्ज की है।

लगभग 2 लाख मतों से जीती मंजू शर्मा

जयपुर शहर लोकसभा सीट से मंजू शर्मा ने लगभग 2 लाख मतों से जीत हांसिल की है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा को 732252 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास को 472928 मत मिले हैं।

manju sharma

Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: राजस्‍थान में कांग्रेस चल रही आगे, रविंद्र भाटी की सीट का क्‍या हाल?

पीएम मोदी के करीबी मानी जाती है मंजू शर्मा

जयपुर शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा भाजपा के पूर्व नेता भंवरलाल शर्मा की पुत्री हैं। मंजू शर्मा ने लंबे समय तक गुजरात में भी काम किया है। इस वजह से उन्हें पीएम मोदी के बेहद करीबी माना जाता है। टिकट वितरण के दौरान भी यह बात सामने आई थी कि मंजू शर्मा को पीएम मोदी की सिफारिश से टिकट दिया गया है।

राजस्थान में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन

राजस्थान में भाजपा के साथ कांग्रेस ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए कड़ा मुकाबला किया है। प्रदेश में तकरीबन 12 सीटों पर कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के अंतिम परिणाम अभी जारी होना बाकी है। लेकिन अब तक के रुझान में भाजपा को कांग्रेस भी बराबर टक्कर दे रही है।

चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे प्रताप सिंह खाचरियावास

जयपुर शहर लोकसभा सीट से टिकट दिए जाने के बाद प्रताप सिंह खाचरियावास ने चुनाव लड़ने की अनिच्छा जाहिर की थी। इसके बाद लगातार प्रताप सिंह खाचरियावास अपने टिकट को लेकर बयान देते रहे। उनका कहना था कि पार्टी ने उन्हें जबरन चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा की परंपरागत सीट है जयपुर

जयपुर शहर सीट को भाजपा की परंपरागत सीट माना जाता है। ऐसे भी कहा जा सकता है कि जयपुर शहर भाजपा का गढ़ है। साल 2014 और 2019 में भी भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। इन दोनों कार्यकाल में यहां से भाजपा के रामचरण बोहरा सांसद चुने गए थे।

मौजूदा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जयपुर जिले से

राजस्थान के मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर की सांगानेर सीट से विधायक है। जबकि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी विद्याधर नगर सीट से विधायक हैं। प्रेमचंद बेरवा जयपुर जिले की ग्रामीण सीट दूदू विधानसभा से विधायक हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+