राजस्थान : श्रम आयुक्त प्रतीक झाझड़िया 3 लाख की घूस लेते गिरफ्तार, श्रम कल्याण अधिकारियों से लिए रुपए
जयपुर, 26 जून। राजस्थान एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रम आयुक्त प्रतीक झाझड़िया को तीन लाख की घूस लेते गिरफ्तार किया है। रिश्वत की यह राशि प्रदेश के अन्य श्रम कल्याण अधिकारियों से एकत्रित की गई थी।

राजस्थान एसीबी महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर इकाई को सूत्रों से शिकायत मिली थी कि प्राइवेट व्यक्ति अमित शर्मा तथा रवि मीणा, विशेष अधिकारी, आर्थिक सलाहकार परिषद, राजस्थान के माध्यम से प्रतीक झाझड़िया को पकड़ा है। श्रम आयुक्त झाझड़िया भारतीय डाक सेवा से राजस्थान में प्रतिनियुक्ति पर हैं।
एसीबी एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में जयपुर इकाई, द्वितीय के उप पुलिस अधीक्षक मांगीलाल की देखरेख में जयपुर एवं अन्य ब्यूरो के दलों की टीम बनाई गई थी। शिकायत का सत्यापन कर टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को तीन लाख राशि प्राप्त करते हुए गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications