Rajasthan के जयपुर में बदमाशों ने बंदूक तानकर व्यापारी की कार लूटी, ड्राइवर को गोनेर में उतार कार लेकर फरार

राजस्थान के जयपुर में बदमाशों ने बंदूक की नोक पर अजमेर जिले के सावर निवासी एक व्यापारी की कार लूट ली। बदमाशों ने कार में ड्राइवर पर बंदूक तान दी। बदमाश ड्राइवर को 20 किलोमीटर दूर उतार कार लेकर फरार हो गए।

Rajasthan के जयपुर शहर में पुलिस के तमाम दावों के बावजूद लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर के गौरव टावर के पास से रविवार शाम को दो बदमाश बंदूक की नोक पर एक क्रेटा कार को लूट कर ले गए। बदमाशों ने ड्राइवर पर बंदूक तान दी और उसे मौके से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर गोनेर रोड पर जाकर उतार दिया। बदमाश कार को लेकर फरार हो गए। कार चालक ने मालिक को कार लूट की वारदात की जानकारी दी। कार मालिक प्रकाश जैन ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस चालक को लेकर क्राइम सीन और आसपास के इलाकों में लगी। लेकिन देर रात तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा। कार की तलाश के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है।

jaipur crime

पत्नी के मोबाइल से मिली कार की आखिरी लोकेशन

प्रकाश कुमार जैन की पत्नी पिंकी का पुरस्कार में पड़ा हुआ था। जिसमें उनका मोबाइल रखा था। घटना की जानकारी मिलते ही प्रकाश ने पुलिस को तत्काल प्रभाव से पत्नी का मोबाइल नंबर बताया। इसके बाद पुलिस ने कार में रखे मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की कार की लास्ट लोकेशन बस्सी इलाके में मिली। पुलिस ने बस्सी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। बस्सी पुलिस ने देर रात तक आसपास के इलाकों और कस्बों में कार को सर्च किया। लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। बदमाशों ने पर्स से मोबाइल निकाल कर उसे स्विच ऑफ कर दिया।

prakash jain

Recommended Video

      जयपुर में बंदूक की नोक पर कार लूटी

      व्यापारी पति-पत्नी शॉपिंग के लिए आए थे जयपुर

      प्रकाश कुमार जैन अजमेर जिले के सावर ग्राम के रहने वाले हैं। प्रकाश जैन ने बताया कि वह परिवार के साथ जयपुर शॉपिंग के लिए आए थे। शॉपिंग के बाद प्रकाश जैन ने शाम 6:30 बजे चालक हीरालाल को कार लेकर मुख्य गेट की तरफ आने के लिए कहा। इस दौरान चालक गाड़ी लेकर जैसे ही आगे बढ़ने लगा। दो बदमाशों मैं चालक पर पिस्तौल तान दी। एकाएक हुई इस घटना से ड्राइवर घबरा गया। बदमाशों ने उसे कहा कि वह बिल्कुल भी नहीं डरे। चुपचाप गाड़ी लेकर चलता रहे। इस दौरान मॉल के बाहर से कार मालिक ने ड्राइवर को कई बार फोन किया। लेकिन चालक बदमाशों के सामने फोन नहीं उठा सका। करीब 7:30 बजे बदमाशों ने कार ड्राइवर हीरालाल को गोनेर के पास सड़क पर कार से नीचे उतार दिया। बदमाश कार लेकर फरार हो गए। ड्राइवर हीरालाल घटना के बाद से सहमा हुआ है।

      jaipur police

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+