राजस्थान: सीएम गहलोत की पहल पर जोधपुर में होगा इंटरनेशनल एक्सपो, 28 देशों के 20 हजार बॉयर्स को निमंत्रण

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेश के जोधपुर में इंटरनेशनल एक्सपो का आयोजन होने जा रहा है। एक्सपो में शामिल होने के लिए 28 देशों के 20 हजार बॉयर्स को निमंत्रण भेजा गया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर देश के हस्त निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने शुक्रवार को एक्सपो के लोगो और ब्रोशर लॉन्चिंग कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

ashok gehlot

28 देशों के 20 हजार बॉयर्स को भेजा निमंत्रण

उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने बताया कि प्रदेश के जोधपुर में 20 से 22 मार्च तक प्रस्तावित एक्सपो की तैयारी अंतिम चरण में है। इस एक्सपोर्ट से प्रदेश के हैंडीक्राफ्ट, वुडन एवं आयरन, फर्नीचर, स्टील के बर्तन, कृषि, खाद्य उत्पाद, स्टोन, आर्टिकल्स, इंजीनियरिंग, गुड्स आदि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा। इसका आयोजन जोधपुर के बोरोनाड़ा स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर में होगा। एक्सपो में भाग लेने के लिए 28 देशों के 20 हजार से अधिक विदेशी बॉयर्स को निमंत्रण भेजा गया है। राज्य सरकार ने विश्व के अन्य देशों के भारतीय दूतावासों में भी संपर्क किया है। लॉन्चिंग कार्यक्रम में एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल एवं राजसीको चेयरमैन राजीव अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+