Rajasthan High Court Recruitment 2023: 59 जूनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती की पूरी डिटेल

Junior Personal Assistant: राजस्थान उच्च न्यायालय ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अगस्‍त है।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन मांगे है। आवेदन की अंतिम तिथि 2 अगस्‍त तय की गई है।

rajasthan Highcourt

59 पदों के लिए हो रही जूनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के भाग लेने के इच्‍छुक अभ्‍यर्थी राजस्थान उच्च न्यायालय की ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

जूनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती पात्रता व वेतन

  • जूनियर पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए किसी भी विषय में स्‍नातक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को कंप्‍यूटर का नॉलेज भी जरूरी है।
  • अभ्‍यर्थियों का चयन ऑफलाइन मोड में लिखित परीक्षा से होगा। टाइपिंग और स्किल टेस्ट भी देना होगा।
  • चयनित अभ्‍यर्थी को हर माह 33 हजार 800 रुपए से लेकर एक लाख 6 हजार 700 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
  • हालांकि प्रोबेशन टाइम में उम्मीदवार को मात्र 23 हजार 700 रुपए ही सैलरी मिलेगी।

आयु सीमा

  • राजस्थान हाईकोर्ट में निकली भर्ती में उम्मीदवार की आयु सीमा में 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों से संबंध रखने वाले उम्मीदवार को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
  • उम्मीदवार की आयु की गणना 01 जनवरी 2024 को आधार मानकर की जाएगी।
  • राजस्थान हाईकोर्ट में निकली भर्ती में सामान्य श्रेणी और दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों से 700 रुपए फीस वसूली जाएगी।
  • वहीं, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों से 550 रुपए व SC-ST वर्ग के उम्मीदवारों से 450 रुपए फीस ली जाएगी।

पदों का गणित

राजस्थान हाईकोर्ट में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में कुल 59 पद हैं, इनमें 17 पद अनारक्षित, 16 पद एससी, 11 पद एसटी, 9 पद ओबीसी, 2 पद एमबीसी व 4 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+