राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का अजमेर जिले में भव्य स्वागत, राजे ने पोस्टर पॉलिटिक्स पर कसा तंज

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को अजमेर जिले के दौरे पर रही। इस दौरान वसुंधरा राजे समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री का जमकर स्वागत किया। राजे ने भाजपा की पोस्टर पॉलिटिक्स पर तंज भी कसा है।

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुधरा राजे का अजमेर दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। इस मौके पर किशनगढ़ में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि राजनीति में हार-जीत होती रहती है। उन्होंने पोस्टर राजनीति पर कटाक्ष करते गए कहा कि कभी पोस्टर चेहरे के साथ लगते है। कभी नहीं लगते है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों की और इशारा करते हुए कहा कि जब तक आप लोगों का प्यार मिलता रहेगा। तब तक किसी अन्य चीजों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल के साथ दिमाग को लगाने के बाद ही रिश्ता प्रगाढ़ होता है।

vasundhara raje

अजमेर दौरे पर रही वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को ब्यावर विधायक शंकरसिंह रावत के पैतृक गांव किशनपुरा में उनकी मां के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रही थी। राजे ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी को अपनी पार्टी के प्रति विश्वास को प्रगाढ़ बनाने की बात कहीं। इससे पूर्व राजे ने विधायक के परिवारजनों से भेंट कर उन्हें ढाढ़स बंधाया तथा परिवेदनाएं प्रकट की। इसके बाद उन्होंने विधायक रावत की दिवंगत माताजी मीरादेवी के चित्र के समक्ष पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व मंत्री यूनुस खान, अशोक परनामी, राजपालसिंह शेखावत, नरपतसिंह राजवी तथा भाजपा देहात अजमेर के पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी सारस्वत, श्रीचंद कृपलानी, पुष्कर विधायक सुरेशसिंह रावत, विकास चौधरी, रामस्वरूप लांबा आदि ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

विधायक रावत के परिवार को बंधाया ढांढस

इस दौरान राजे ने विधायक शंकरसिंह रावत से मिलकर उन्हें भी सांत्वना दी। इस दौरान विधायक रावत के निवास के बाहर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अपने बडे-बुजुर्गो को खोने का दर्द सबसे बडा दर्द होता है। उन्होंने कहा कि घर से बडे-बुजुर्गो के जाने के बाद खालीपन का अहसास होता है। जिसे किसी अन्य चीज से नहीं भरा जा सकता है। राजे ने विधायक रावत के परिवार को इस दु:ख की घडी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+