राजस्थान : गोविंद डोटासरा बोले-भारती भवन में 20-20 करोड़ की घूस मांगते दिख रहे RSS के लोग

जयपुर, 11 सितम्बर। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरएएस को लेकर विवादित बयान दिया है। डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा नेता ठग हैं। किसानों, बेरोजगारों व युवाओं समेत अन्य वर्गों को ठगने वालों के हाथ में सत्ता हैं।

Govind Dotasara

गोविंद सिंह डोटासरा ने तो यहां तक आरोप लगा दिया कि ये लोग ठगी करने में किसी को नहीं छोड़ते। मंदिर के नाम पर भी ठगी कर रहे हैं। आरएसएस के लोग भारती भवन में बीस बीस करोड़ की रिश्वत मांगते नजर आ रहे हैं। एक अभी जेल में है और एक का अता पता नहीं।

डोटसरा ने कहा कि भाजपा आरएसस के लोगों का आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं है। ये देश में झूठ फैला रहे हैं। वे सेना के शौर्य के पीछे छिपकर एक बार चुनाव क्या जीत गए, जनता को परेशान करके रख दिया।

राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इन ठगो को हटाने के लिए कांग्रेस पूरे देश में विशेष अभियान चलाएगी। इस दौरान देश की जनता को कांग्रेस का इतिहास भी बताया जाएगा। वो इसलिए भी जरूरी है ताकि ठगों से बचें।

डोटासरा ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राममंदिर बन रहा है। देश की 130 करोड़ जनता राम मंदिर बना रही है। जबकि भाजपा मंदिर के नाम पर चंदा चोरी का काम कर रही है। भाजपा ने गलत बातें फैलाई। जय श्रीराम के नारे से कौन मना कर रहा है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+