राजस्थान: निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना पर बोले गहलोत के मंत्री, कहा "विद्यालयों में निशुल्क यूनिफॉर्म वितरित"
राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण अधिकांश विद्यालयों में किया जा चुका है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण अधिकांश विद्यालयों में किया जा चुका है। शेष जगहों पर यूनिफॉर्म के कपड़े तथा सिलाई की बकाया राशि के बिल प्राप्त होने पर भुगतान किया जाएगा। डॉ. कल्ला ने कहा कि विद्यार्थियों को वितरित की गई यूनिफॉर्म के कपड़े का मूल्य 363.8 करोड़ रुपए है। जिसमें से 66 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यूनिफॉर्म की सिलाई के लिए 134.58 करोड़ रुपए का प्रावधान है। जिसमें से 78 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यूनिफॉर्म सिलाई का पैसा विद्यार्थी के परिवार के बैंक खाते में जमा कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2021-22 के राज्य बजट में प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म देने की घोषणा की थी। योजना के तहत यूनिफॉर्म वितरण पर कुल 500.10 करोड़ रुपये व्यय किया जाना प्रस्तावित है।












Click it and Unblock the Notifications