राजस्थान: गहलोत सरकार ने दी किसानों को राहत, वाटर टैंक और पाइप लाइन का खर्चा उठाएगी सरकार

राजस्थान में गहलोत सरकार के बजट में वाटर टैंक बनवाने तथा सिंचाई के लिए पाइप लाइन खरीदने पर सब्सिडी देने की घोषणा की है। इसके तहत किसानों को सारी लागत खुद नहीं देनी पड़ेगी।

राजस्थान में गहलोत सरकार के बजट में वाटर टैंक बनवाने तथा सिंचाई के लिए पाइप लाइन खरीदने पर सब्सिडी देने की घोषणा की है। किसानों को सारी लागत खुद नहीं देनी पड़ेगी। सिंचाई पाइप लाइन की खरीद पर 60 प्रतिशत सब्सिडी और वाटर टैंक बनवाने पर 90 हजार रुपए तक की सब्सिडी मिल रही है। सीएम गहलोत ने किसानों को सिंचाई पाइप लाइन खरीदने पर आर्थिक सहायता देने की घोषणा इस बार के बजट में की है। इसके तहत छोटे और मध्यम किसानों को सिंचाई पाइप लाइन लगवाने की अधिकतम 18 हजार रुपए या 60 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। वही बड़े किसान को अधिकतम 15 हजार रुपए या 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान के नाम खेती योग्य जमीन होनी चाहिए। इसके अलावा बिजली का कनेक्शन डीजल या ट्रैक्टर से चलने वाला पंपसेट भी होना जरूरी है।

ashok gehlot

किसान ऐसे ले सकते हैं सब्सिडी

प्रदेश में गहलोत सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के लिए आधार कार्ड, जमीन की जमाबंदी, सिंचाई पाइप लाइन का बिल इत्यादि होना जरूरी है। किसानों को सरकार द्वारा अधिकतर दुकानदारों से यह सब सामान खरीदना होगा। राज किसान साथी पोर्टल के तहत हर किसान को 100 घन मीटर या एक लाख लीटर क्षमता वाले जल टैंक के निर्माण पर 90 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इसके लिए कम से कम आधा हेक्टेयर खेती की जमीन किसान के नाम होना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+