Rajasthan: जालौर में दलित छात्र की मौत पर घिरी गहलोत सरकार, भाजपा हुई हमलावर, जालौर में 24 घंटे की नेटबंदी

जयपुर, 14 अगस्त। राजस्थान के जालौर में दलित छात्र की पिटाई के बाद मौत के मामले में गहलोत सरकार घिर गई है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जुबानी हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि गहलोत के राज में वंचित वर्ग का छात्र सुरक्षित नहीं है। जालौर की घटना प्रदेश के माथे पर कलंक है। मुख्यमंत्री को पीड़ित परिवार की सहायता कर दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। सांसद मीणा ने ट्वीट कर लिखा कि जालौर जिले के सुराणा गांव के एक निजी स्कूल में दलित बच्चे द्वारा मटके से पानी पी लेने पर विकृत मानसिकता के संचालक की मारपीट से बच्चे के इलाज के दौरान मौत हो गयी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। मुखिया जी के राज में दलित सुरक्षित नहीं है। जालौर में दलित छात्र की पिटाई के बाद मौत से बिगड़े हालात के बीच और किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

satish punia

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर लिखा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष में एक मासूम बच्चे को पानी पीने की सजा टीचर की पिटाई से मौत के रूप में मिली है। राजस्थान को यह किस सामाजिक वातावरण में झोंका जा रहा है। जहां एक और तुष्टीकरण का पश्चाताप तो दूसरी और जातिगत श्रेष्ठता का जहर पसार रहा है। उन्होंने कहा कि गहलोत जी हमारी भूमि में मानव-मानव में भेद बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आरोपी का मन पत्थर का होगा। किंतु आपको भी सामाजिक सरोकारों में राजनीति बंद करनी चाहिए। इस मामले की जांच कर उन सभी पर कार्रवाई की जानी चाहिए। जिनकी अमानवीयता से इस बच्चे की जान चली गई।

मटके से पानी पीने पर शिक्षक ने की थी पिटाई

जालौर जिले के सुराणा गांव में एक निजी स्कूल में 20 जुलाई को तीसरी कक्षा के एक दलित छात्र ने पानी पीने के लिए मटके को छू लिया था। इस पर शिक्षक छैल सिंह ने छात्र की इतनी पिटाई की थी कि बच्चे की कान की नस फट गई। उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। जालौर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को जालौर एसपी मौके पर पहुंचे थे। एसपी का दावा है कि जालौर में शांति है। लेकिन सरकार ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है।

dalit chatra jalore

सीएम ने की 5 लाख के मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बच्चे की मौत पर गहरा दुख जताया है। सीएम गहलोत ने शनिवार देर रात ट्वीट कर कहा कि जालौर के जायला थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में शिक्षक द्वारा मारपीट के कारण छात्र की मृत्यु दुखद है। आरोपी शिक्षक के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जा चुकी है। मामले की त्वरित अनुसंधान एवं दोषी को जल्द सजा के लिए प्रकरण केस ऑफिसर स्कीम में लिया गया है। पीड़ित परिवार को जल्दी से जल्दी न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। मृतक छात्र के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+