राजस्थान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला को दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'समाज सेवा की मिसाल आदरणीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सामाजिक जागृति की दिशा में आपके द्वारा किए गए प्रयासों एवं संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।'
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रमुख थे बैंसला
राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन की अगुवाई करने वाले कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला गुर्जर समुदाय के नेता थे। प्रदेश में 2007 में उनके नेतृत्व में गुर्जरों ने बड़ा आंदोलन किया था। यह आंदोलन गुर्जर समुदाय को आरक्षण दिलवाने के लिए किया गया था। किरोड़ी सिंह बैंसला गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रमुख थे। बैंसला ने भाजपा के टिकट पर टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि बैसला यह चुनाव जीत नहीं पाए थे।
समाजसेवा की मिसाल, आदरणीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
सामाजिक जागृति की दिशा में आपके द्वारा किए गए प्रयासों एवं संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।#ColKiroriBainslaji
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) March 31, 2023












Click it and Unblock the Notifications