राजस्थान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने जोधपुर एयरपोर्ट पर नेताओं से की मुलाकात, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रोहट से जयपुर लौटते समय जोधपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं से मुलाकत की। इस दौरान वसुंधरा राजे ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को रोहट से जयपुर लौटते समय जोधपुर एयरपोर्ट लॉज में भाजपा नेताओं से मुलाकात की। भाजपा में वसुंधरा ग्रुप से जुड़े नेता एक बार फिर सक्रिय होने लगे हैं। इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई, जेडीए के पूर्व चेयरमैन महेंद्र राठौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष जगत नारायण जोशी और पूर्व सांसद रामनारायण डूडी सहित नेता राजे से मुलाकात करने एयरपोर्ट पहुंचे। वसुंधरा राजे ने एयरपोर्ट पर काफी देर तक नेताओं से कर जोधपुर जिले का राजनीतिक फीडबैक लिया। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण लाल पंचारिया, पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़, पूर्व विधायक जोगाराम पटेल, पूर्व मंत्री मेघराज लोहिया, पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत, पूर्व विधायक मदन राठौड़, कमसा मेघवाल, अर्जुनलाल गर्ग, भाजपा प्रदेश मंत्री के.के विश्नोई अनेक नेता मौजूद रहे।

vasundhara raje

वसुंधरा राजे सालासर में मनाएंगी जन्मदिन

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपना जन्मदिन 4 मार्च को मनाएगी। वसुंधरा राजे का जन्मदिन 8 मार्च को आता है। इस बार होली का त्यौहार होने के कारण 4 मार्च को सालासर में अपना जन्मदिन मनाएंगे। वसुंधरा राजे ने जोधपुर के नेताओं से इस बारे में भी चर्चा की। आपको बता दें भाजपा राजस्थान में विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे को पार्टी का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ सकती है। ऐसे में वसुंधरा राजे कै जन्मदिन को लेकर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+