राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बेणेश्वर मेले में खरीदी चूड़ियां, तीर कमान चलाकर दिया सियासी संदेश

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मेवाड़-वागड़ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। राजे ने बेणेश्वर मेले में खरीददारी की और तीर कमान भी चलाए। इस यात्रा के दौरान राजे का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह स्वागत हो रहा है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नया टापरा धौलपुर से बेणेश्वर धाम तक पैदल यात्रा की और हरी मंदिर में पूजा अर्चना की। पैदल यात्रा के दौरान उन्होंने मेले में चूड़ियां और काली माता की तस्वीर भी खरीदी। मेले में एक आदिवासी महिला के आग्रह पर राजे ने तीर कमान भी चलाया। वसुंधरा राजे ने कहा कि कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं होता है। पूर्व सीएम ने इस दौरान अपने कार्यकाल में निर्मित संत मावजी महाराज का पैनोरमा भी देखा। वही ब्रह्मा, शिव और बाल्मीकि मंदिर के दर्शन भी किए। राजे ने कहा कि राजस्थान में बदलाव होगा। बागड़ सहित हर क्षेत्र में जो भी काम शेष रहे हैं। वह पूरे करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मावजी महान संत ही नहीं विश्व के सर्वश्रेष्ठ भविष्यवक्ता भी थे। चौपड़ों में लिखी जिनकी हर एक भविष्यवाणियां सच हो रही है। मावजी ने कोरोना से महामारी के लिए 300 साल पहले ही अपने चौपड़े में लिख दिया था कि पृथ्वी पर ऐसे भयंकर प्रकोप होंगे। जिससे नगर, बाजार सब वीरान और सुनसान हो जाएंगे।

vasundhara raje

वसुंधरा राजे ने लिया संतों का आशीर्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान महंत ने कहा कि ईश्वर से कामना है कि वे पुनः यहां आए और सेवा करें। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे का बागड़ क्षेत्र से विशेष लगाव है। इससे पूर्व उदयपुर एयरपोर्ट से बेणेश्वर धाम तक करीब 35 जगह वसुंधरा राजे का स्वागत हुआ।

वसुंधरा राजे के साथ यह नेता भी रहे मौजूद

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ सांसद अर्जुन मीणा, कनक मल कटारा, विधायक दीप्ति माहेश्वरी, धर्म नारायण जोशी, ललित अस्तवाल, अर्जुन जीनगर, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व मंत्री हरि सिंह रावत, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, उदयपुर मेयर गोविंद सिंह टांक, विधायक समाराम गरासिया, गोपीचंद मीणा, अमृत मीणा, हरेंद्र निनामा, कैलाश मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह, मान शंकर निनामा, पूर्व मंत्री भवानी जोशी सहित कई नेता शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+