राजस्थान: सांचौर तथा सलूम्बर को जिला बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया, जानिए क्या बोले सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सांचौर तथा सलूम्बर को जिला बनाने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका आभार जताया। उन्होंने जिलों की मांग को पूरा करने के लिए धन्यवाद दिया।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सांचौर तथा सलूम्बर को जिला घोषित करने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका आभार जताया। उन्होंने अपने जिलों की मांग को पूरा करने के लिए धन्यवाद दिया। सीएम गहलोत ने कहा कि सांचौर और सलूम्बर सहित 19 नए जिले बनाकर आमजन की प्रशासन से दूरी कम कर सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब राजकीय कार्यालयों में कार्यों के लिए स्थानीय निवासियों को लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। नए जिलों के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों में समयबद्ध प्रगति होगी। साथ ही किसान, युवा, विद्यार्थी और अन्य वर्गों को योजनाओं का त्वरित लाभ मिलेगा।

जनकल्याणकारी बजट से होगा चहुंमुखी विकास

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बजट में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से बच्चों का भविष्य सुनहरा हो सकेगा। स्वास्थ्य बीमा कवरेज में राजस्थान पूरे देश में पहले स्थान पर है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए की स्वास्थ्य बीमा राशि का प्रावधान किया गया है। जो देश में सर्वाधिक है। नए उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने से लेकर नवीन मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई खोलने में केन्द्र सरकार के मानकों पर राजस्थान प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सरकारी नौकरियां भी राज्य में दी जा रही हैं। ताकि युवाओं को एक सुरक्षित भविष्य मिल सके।

प्रदेश की जनता को मिल रही महंगाई से राहत

सीएम गहलोत ने कहा कि आज पूरा देश बढ़ती महंगाई से परेशान है। राजस्थान की जनता को महंगाई की मार से राहत पहुंचाने के लिए उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों, बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अप्रेल से 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। ताकि उन्हें आर्थिक सम्बल मिल सके। साथ ही एनएफएसए परिवारों को प्रतिमाह मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट दिए जाएंगे। घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तथा किसानों को 2000 यूनिट प्रतिमाह तक निशुल्क बिजली दी जाएगी। इससे 1.04 करोड़ घरेलू उपभोक्ता तथा 12 लाख से अधिक किसानों का बिजली बिल शून्य हो जाएगा। सीएम गहलोत ने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करें। श्रम राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई ने 19 नए जिले बनाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सांचौर से जालोर की दूरी 150 किमी है। मुख्यमंत्री ने आमजन की पीड़ा को समझते हुए जनहित में यह घोषणा की है। जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम गहलोत ने जनता की भावनाओं के अनुरूप जिले बनाने की घोषणा की है। राजस्थान के हर जिले में ऎतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने भी स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा तथा सड़कों के विकास के लिए सीएम गहलोत को साधुवाद दिया। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना, विधायक नगराज तथा संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+