Rajasthan Exit Poll 2023: एग्जिट पोल को लेकर बोले राजेंद्र राठौड़, कहा-'अनुमान सही नहीं होते'
Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ एग्जिट पोल के नतीजों को अनुमान बताया है। राठौड़ का कहना है कि एग्जिट पोल अनुमान हैं। बीजेपी भारी जनादेश के साथ राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है। हम मध्य प्रदेश में भी सरकार दोहराएंगे।
एग्जिट पोल महज एक अनुमान
राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि एग्जिट पोल महज एक अनुमान है। अनुमान सही सटीक हो इसकी संभावनाएं शत प्रतिशत नहीं होती है। लेकिन एक अनुमान जरूर है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी। सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ अंडर करंट है। मध्य प्रदेश में हम रिपीट करेंगे। क्योंकि जहां चुनाव हुए हैं। वहां सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का चेहरा सामने था।

केंद्र की योजनाओं से आमजन लाभान्वित
Recommended Video
राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का चेहरा सामने था। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हुआ है। देश के गरीब लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है। उनके जीने का आधार और अंदाज बदला है। गरीब कल्याण की योजनाओं को लेकर मध्यमवर्गीय परिवार ने जिस तरह से उमड़कर भाजपा को मतदान किया है। उससे साफ है कि भाजपा सरकार बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications