Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में बनेगी बीजेपी की सरकार, देखिए TV9 का एग्जिट पोल
Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो चुका है। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। राजस्थान के विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो चुके हैं। टीवी 9 का पहला रुझान सामने आया है। राजस्थान में भाजपा बाजी मार सकती है।
राजस्थान में भाजपा की सरकार
एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक राजस्थान में भाजपा 100 से 110 सीट मिल रही है। कांग्रेस को 90 से 100 सीट मिल रही है। जबकि अन्य 5 से 15 सीट जीत रहे है। इससे पता चलता है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के साफ संकेत हैं।

मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद
राजस्थान में भाजपा के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहता है। पार्टी किसी ओबीसी चेहरे को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। राजस्थान में जिस तरह से एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए है। ऐसे में पार्टी के सामने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर दिक्कत सामने आएगी।












Click it and Unblock the Notifications