Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के मतदान में छाए रहे दो ही मुद्दे, जानिए युवाओं का किस तरफ रहा झुकाव
Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है प्रदेश में उत्साह पूर्ण और शांतिपूर्वक मतदान हुआ है। राजस्थान में कुल 74.13 फीसदी मतदान हुआ है। पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए गए लोगों में उत्साह देखा गया। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में कोई बड़ा मुद्दा नहीं बन सका। चुनाव स्थानीय प्रत्याशियों की छवि तक ही सीमित कर रह गया। लेकिन मतदान के दौरान पेपर लीक को लेकर युवाओं और सचिन पायलट को मुख्यमंत्री न बनाए जाने की नाराजगी नजर आई है। गुर्जर समाज भी सचिन पायलट के राजनैतिक अस्तित्व को लेकर कांग्रेस के खिलाफ लामबंद नजर आया।
युवाओं में मतदान के लिए दिखा उत्साह
प्रदेश में 22 लाख नए युवा मतदाता जुड़े हैं। इन मतदाताओं ने शनिवार को पहली बार मतदान किया। युवाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। अब इन युवाओं का किस दल की ओर ज्यादा झुकाव रहा है। यह तो 3 दिसंबर को ही पता चल पाएगा। लेकिन यह चर्चा है कि यह मतदाता प्रदेश की सरकार के लिए निर्णायक साबित होगा।

पेपर लीक और सचिन पायलट को लेकर नाराजगी
राजस्थान विधानसभा चुनाव के मतदान में पेपर लीक और सचिन पायलट को मुख्यमंत्री न बनाए जाने से नाराजगी नजर आई है। राजनीति के जानकारों की माने तो युवाओं ने पेपर लीक को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मतदान किया है। वहीं सचिन पायलट को लेकर भी कांग्रेस के युवाओं में नाराजगी देखी गई है। जानकार कहते हैं कि कांग्रेस ने पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य के साथ जिस तरह खिलवाड़ किया है। उसका गुस्सा युवाओं ने मतदान में निकाला है। गुर्जर समाज में भी सचिन पायलट की राजनीतिक स्थिति को लेकर मतदान में नाराजगी दिखाई है। आपको बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications