Rajasthan Election: सांसद को पर्चा भरवाने आए यूपी के डिप्‍टी सीएम मौर्य, जनता को दिया अयोध्‍या आने का न्यौता

Keshav Prasad Maurya in Jaipur: जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने झोटवाड़ा सीट ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।

Major Rajyavardhan Singh Rathore Jhotwara seat: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में नामांकन पत्र भरने का सिलसिला जारी है। सचिन पायलट, वसुंधरा राजे सिंधिया, बाबा बालकनाथ समेत कई दिग्‍गज पर्चा भर चुके हैं। जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर की झोटवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।

Rajasthan Election 2023

राज्‍यवधर्न सिंह राठौड़ को पर्चा भरवाने के लिए उत्‍तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम व भाजपा के स्‍टार प्रचारक केशव प्रसाद मौर्य भी जयपुर आए। जयपुर में मेजर राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ की नामांकन रैली को सम्‍बोधित करते हुए मौर्य ने जनता को अयोध्‍या आने का न्‍यौता दिया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 'जब यूपी में चुनाव आते हैं तो राज्यवर्धन सिंह यूपी में प्रचार करने आते हैं। अब राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में मैं राठौड़ के लिए जयपुर में आया हूं। भाजपा ने मुझे स्टार प्रचारक जरूर बनाया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचार को हमारी मातृशक्ति है, हमारे बड़े बुजुर्ग हैं, हमारे नौजवान हैं।'

कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ की नामांकन रैली में 'जय श्रीराम' के नारों के बीच यूपी डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला विराजमान हो जाएंगे। उस दिन मैं आपको वहां आने के लिए नहीं कहूंगा, क्योंकि वहां भीड़ बहुत हो जाएगी। लेकिन 22 जनवारी के बाद आप राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के साथ अयोध्या आइए। मैं आपको निमंत्रण दे रहा हूं। मैं स्वयं वहां उपस्थित रहकर आपका स्वागत करूंगा। आप भी आइए और जो लोग यहां नहीं हैं, और आना चाहते हैं, उन्हें भी लेकर आइए।'

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान चुनाव में भाजपा ने 200 में से 184 पर प्रत्‍याशी उतार दिए हैं। कांग्रेस भी पांच सूची जारी कर चुकी है। 25 नवंबर को एक चरण में पूरे राजस्‍थान में मतदान होना है और तीन दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+