Photos: राजस्थान की नई डिप्टी सीएम दीया कुमारी की बेटी गौरवी कुमारी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं
Diya Kumari Daughter Gauravi Kumari: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर के अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित समारोह में पद की शपथ ले रहे हैं। उनके साथ ही उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे।
दीया कुमारी जयपुर के पूर्व राजपरिवार से ताल्लुक रखती हैं। राजसमंद सांसद रहते हुए जयपुर की विद्याधरनगर सीट से विधायक का चुनाव लड़ा और 71368 वोटों से जीत हासिल की, जो राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की सभी 199 सीटों पर सबसे बड़ी जीत है।

राजस्थान की नई डिप्टी सीएम दीया कुमारी की तरह उनकी बेटी राजकुमारी गौरवी कुमारी भी काफी खूबसूरत हैं। गौरवी कुमारी की उम्र 24 साल है। 30 जून 1999 को जन्म हुआ था। इनके दादा का नाम महाराजा भवानी सिंह व दादी का नाम पद्मिनी देवी थीं।

गौरवी कुमारी की नेटवर्थ 740 करोड़ रुपए बताई जाती है। गौरवी अपनी मां व दो भाइयों के साथ जयपुर के सिटी पैलेस में निवास करती हैं।

इसी साल जून में मुम्बई में आयोजित डायर फॉल 2023 फैशन शो में उपस्थित लोगों की स्टार-स्टडेड सूची में राजकुमारी गौरवी भी नजर आई थी। गौरवी कुमारी को साल 2017 में पेरिस में प्रतिष्ठित ले बा डेब्यूटेंट बॉल में भाग के लिए आमंत्रित किया गया था।

गौरवी कुमारी ने एनवाईयू के गैलैटिन स्कूल ऑफ इंडिविजुअलाइज्ड स्टडी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री भी ली। गौरवी कुमारी को राजस्थान के पारंपरिक कपड़े पहनना भी काफी पसंद है। होली, तीज व गणगौर जैसे पर्व पर गौरवी पारंपरिक कपड़ों में ही नजर आती हैं।

गौरवी कुमारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर 183K followers हैं। गौरवी कुमारी की दोस्ती पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ है। हाल ही सारा ने जयपुर भ्रमण किया था।

सारा ने जयपुर भ्रमण किया तब गौरवी कुमारी ने उसे अपने महल सिटी पैलेस की सैर करवाई थी। जिसकी तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने लिखा था कि सर्वश्रेष्ठ मेज़बान बनने और अपना शानदार घर हमारे लिए खोलने के लिए @gauravikumari को धन्यवाद!













Click it and Unblock the Notifications