Rajasthan: गांधी की फोटो को लेकर गहलोत के निशाने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, गुजरात चुनाव के संकेत

जयपुर, 15 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल एक ही जैसे लोग हैं। लोग इनके झांसे में ना आए। सीएम ने कहा कि केजरीवाल राष्ट्रीय नेता बनना चाहते हैं। करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। केजरीवाल गांधी जी की फोटो हटा देते हैं। पहले बीजेपी भी गांधी जी की फोटो को नहीं अपनाती थी। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने तो गांधी जी का ऑफिशियली ही हटा दिया है। केजरीवाल दिल्ली में गांधी जी की फोटो के आगे ही आमरण अनशन कर नेता बने थे। अब उन्होंने गांधी जी की तस्वीर को हटा दिया है। यह दोहरे चरित्र वाले लोग हैं। स्वतंत्रता दिवस पर गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। गहलोत ने कहा कि केजरीवाल की हिम्मत देखिए। वह खुद को राष्ट्र का नेता मानते हैं। लेकिन गांधी को अपनाने से कतराते हैं।

gahlot kejriwal

महंगाई और बेरोजगारी पर आंदोलन क्यों नहीं करते अन्ना हजारे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अन्ना हजारे पर भी निशाना साधा है। जयपुर में एक कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने कहा कि अन्ना हजारे ने देश में आतंक मचा रखा था। मनमोहन सिंह की सरकार को बदनाम करने की कोशिश की थी। अब अन्ना हजारे ने चुप्पी क्यों साध रखी है। देश में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन क्यों नहीं करते है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस के इशारे पर दिल्ली में आंदोलन किया था। देशवासियों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

anna hajare

गुजरात चुनाव की रणनीति का हिस्सा

सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध का संकेत दे दिए हैं कि गुजरात चुनाव उनके प्रमुख एजेंडे पर हैं। गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी लगातार गुजरात के दौरे कर रहे हैं। ऐसे में गुजरात में केजरीवाल की मौजूदगी कांग्रेस को अखर रही है। जानकारों की मानें तो सीएम गहलोत ने केजरीवाल पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। यह स्पष्ट संकेत है कि गहलोत के एजेंडे में अब गुजरात विधानसभा चुनाव है। सीएम गहलोत जल्द ही गुजरात का दौरा करेंगे। इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से ज्यादा सक्रिय है।

ashok gahlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+