Covid-19 Rajasthan : एक दिन में 25 कोरोना पॉजिटिव, सबसे ज्यादा 12 टोंक में, कुल 161 केस
जयपुर।
राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन अप्रेल को दोपहर 2 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक एक ही दिन में राजस्थान में 25 कोरोना पॉजिटिव नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में अब आंकड़ा बढ़कर 161 हो गया है। कोरोना वायरस राजस्थान के 33 में से 17 जिलों में फैल चुका है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
जयपुर टॉप पर
कोरोना संक्रमण के मामले में अब भी राजधानी जयपुर हॉटस्पॉट बना हुआ है। जयपुर के रामगंज इलाके से अब तक कुल 48 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भीलवाड़ा बना हुआ है। जहां 26 केस हैं। गनीमत यह है कि बीते दो दिन से भीलवाड़ा में कोई नया केस सामने नहीं आया।

सबसे ज्यादा टोंक में पॉजिटिव
अगर बीते चौबीस घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा 12 पॉजिटिव केस अकेले टोंक जिले से सामने आए हैं। अब टोंक में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। डिप्टी सीएम सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र टोंक में डब्ल्यूएचओ की टीम का शुक्रवार को सर्वे भी प्रस्तावित है।

तबलीगी जमात ने बढ़ाए मामले
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकले तबलीगी जमात के लोगों ने राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव आंकड़े को बढ़ा दिया। तीन अप्रैल तक पूरे राजस्थान में तबलीगी जमात से जुड़े 24 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

राजस्थान में कुल कोरोना पॉजिटिव
बता दें कि राजस्थान में यूं तो 114 लोग ही पॉजिटिव पाए गए हैं, मगर इटली के दो शख्स भी जयपुर में जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले थे। इनके अलावा 21 पॉजिटिव लोग ईरान समेत कई देशों से भारत लाए गए हैं, जिन्हें जोधपुर व जैसलमेर स्थित आर्मी कैंप में रखा गया है। ऐसे में कुल आंकड़ा 161 तक पहुंचा है।

जानिए किस जिले में कितने पॉजिटिव
1 भीलवाड़ा 26
2 झुंझुनूं 9
3 जयपुर 48
4 पाली 1
5 प्रतापगढ़ 2
6 सीकर 1
7 जोधपुर 10
8 डूंगरपुर 3
9 चूरू 8
10 अजमेर 5
11 अलवर 2
12 टोंक 16
13 भरतपुर 1
14 धौलपुर 1
15 उदयपुर 4
16 बीकानेर 2
17 दौसा 1












Click it and Unblock the Notifications