राजस्थान: केंद्र की कैपिटलिज्म नीति का विरोध करेगी कांग्रेस, अडाणी के खिलाफ आंदोलन की तैयारी

राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस एक बार फिर अडाणी के विरोध में सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर कैपिटलिज्म की नीति का अडाणी के पक्ष में लाने का आरोप लगाया है।

राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस एक बार फिर अडाणी के विरोध में सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर कैपिटलिज्म की नीति का अडाणी के पक्ष में लाने का आरोप लगाया है। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने परिपत्र जारी कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को विरोध प्रदर्शन करने और मुद्दे को आमजन तक ले जाने की जिम्मेदारी दी है। डोटासरा ने कहा कि भाजपानीत केंद्र सरकार अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति पर काम कर रही है। जिसकी पोल हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट में खुली है। डोटासरा ने परिपत्र जारी कर 23 फरवरी को सभी जिलों में प्रेस वार्ता कर 6 से 10 मार्च के बीच ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रीयकृत बैंकों तथा एलआईसी के कार्यालयों के सामने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में 13 मार्च को जयपुर में चलो राजभवन मार्च निकाला जाएगा।

govind singh dotasara

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+