Rajasthan: कांग्रेस बदल सकती है PCC चीफ, जानिए गोविंद सिंह डोटासरा की कुर्सी पर अब कौन बैठेगा?
राजस्थान में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बदलने व नेता प्रतिपक्ष का नाम तय करने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कांग्रेस पीसीसी चीफ पद पर दलित कार्ड खेल सकती है।
मौजूदा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है। हालांकि इस पद की दौड़ में कांग्रेस नेता हरीश चौधरी का नाम भी बताया जा रहा है।

दरअसल, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष और नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। अब राजस्थान की बारी है। यहां आगामी कुछ दिन में दोनों ही पदों को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।
राजनीति के जानकार तो भी कहते हैं कि राजस्थान के नए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का प्रस्ताव कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पास पहुंच चुका है। प्रदेशाध्यक्ष पद पर टीकाराम जूली या अन्य किसी दलित नेता को नियुक्त किया जा सकता है।
उधर, गोविंद सिंह डोटायरा को राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष पद की जिम्मेदारी दिए जाने की वजह यह बताई जा रही है कि डोटासरा के क्षेत्र शेखावाटी में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है। बतौर विधायक खुद डोटासरा की रिपोर्ट भी अच्छी है।












Click it and Unblock the Notifications