Rajasthan में कांग्रेस नेता सुरेश मिश्रा ने लिखा खड़गे को खून से पत्र, जानिए वजह
Rajasthan के कांग्रेस नेता और सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने खून से पत्र लिखकर राजस्थान को लेकर जल्दी फैसला करने की मांग की है।

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर जल्दी फैसला करें
राजस्थान में पिछले दिनों 25 सितम्बर को जो कुछ घटनाक्रम हुआ। वह आपके संज्ञान में है। आगामी दिसम्बर दिसम्बर माह में प्रदेश में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर आ रहे है। हम सब कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि प्रदेश में राहुल गांधी का अभूतपूर्व स्वागत हो और इसके लिये हम सब मिलकर पुरी ताकत और ईमानदारी के साथ इसे सफल बनाएंगे। लेकिन आम कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता आपसे उम्मीद रखती है। इसलिए आप राजस्थान के विषय में जल्द से जल्द फैसला करें। प्रदेश में 52 दिन के बाद भी अनिर्णय की स्थिति है। प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने भी अनिर्णय की वजह से अपना त्यागपत्र दिया है। ऐसे में जरूरी हो गया है कि उनके उठाए बिंदुओं पर भी जल्द से जल्द निर्णय हो। जिससे प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बने और प्रदेश का विकास हो।

मिश्रा ने हाईकमान पर जताया भरोसा
सुरेश मिश्रा ने भरोसा जताया कि पार्टी हाईकमान उनके इस खून से लिखे पत्र में उनकी और प्रदेश के आम कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप जल्द फैसला करेगें। खून से पत्र लिखने के बाद मिश्रा ने अपने बयान में कहा है कि राजस्थान की जनता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। लेकिन इसके लिए भ्रम की स्थिति खत्म होनी चाहिए और पूरे जोश के साथ हमें चुनाव में उतरना होगा।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को अपने खून से पत्र लिख कर प्रदेश में असमंजस और भ्रम की स्थिति को खत्म करने का आग्रह किया है ! @SachinPilot @kharge @INCIndia @RahulGandhi pic.twitter.com/G6fAlToyNS
— Pt suresh mishra (@PtSureshMMishra) November 18, 2022












Click it and Unblock the Notifications