जयपुर : नगर निगम चुनाव में वोटिंग से पहले कांग्रेस को झटका, 3 दर्जन कार्यकताओं ने ज्वाइन की BJP
जयपुर। राजस्थान में छह नगर निगम चुनाव में चुनाव हो रहैं। नगर निगम चुनाव 2020 में 29 अक्टूबर को प्रथम चरण के तहत जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर नगर निगम में मतदान होगा। मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। एक साथ तीन दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। सभी ने भाजपा ज्वाइन की है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया दिलाई सदस्यता
बता दें कि इन सभी कांग्रेसी नेताओं को 28 अक्टूबर को जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के साथ नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता राजेन्द्र राठौड़ और राजसमंद से सांसद व प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी भी मौजूद रहीं।

कांग्रेस ने इन नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा
बता दें कि बुधवार को जयपुर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण सिंघल, चूरू जिले के बीदासर पंचायत की पूर्व प्रधान संतोष मेघवाल, राजसमंद जिले के देवगढ़ नगर पालिका की उपाध्यक्ष रेखा सोनी प्रमुख हैं। इनके अलावा कांग्रेस सेवादल ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष सुरेश जोशी, देवगढ़ पालिका के निर्दलीय पार्षद नरेश पानेरी, कांग्रेसी नेता अजय सोनी, दिनेश वैष्णव सहित अन्य ने सदस्यता ग्रहण की।

वाड्रा की कांग्रेस से मोहभंग- पूनिया
सदस्यता ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के प्रमुख लोग भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। भाजपा पार्टी एक परिवार की नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की संयुक्त पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की पार्टी नहीं रही। अब यह सही मायने में वाड्रा की कांग्रेस है। देश की जनता का वाड्रा की कांग्रेस से मोहभंग हो गया है।

आने वाले दिनों में और भी लोग जुड़ेंगे
पुनिया ने कहा कि निश्चित रूप से जितने भी लोग भाजपा से जुड़े हैं। इससे भाजपा की राजनीतिक विचारधारा और राजनीतिक गतिविधियों को भी ताकत मिलेगी। आने वाले समय में बहुत सारे और लोग भी भाजपा से जोड़ने की इच्छा जता चुके हैं। समय-समय पर उन लोगों की को भी भाजपा के साथ जोड़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications