राजस्थान: सीएम गहलोत ने राहुल गांधी को बताया देश की आवाज, कहा "तानाशाही के खिलाफ और मजबूती से आएंगे"

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सांसद पद से अयोग्य करार दिए जाने पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता देश की आवाज है और वह तानाशाही के खिलाफ मजबूती से सामने आएंगे।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सांसद पद से अयोग्य करार दिए जाने पर भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस नेता देश की आवाज है और वह तानाशाही के खिलाफ मजबूती से सामने आएंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि लोकसभा से राहुल गांधी की अयोग्यता तानाशाही का एक और उदाहरण है। बीजेपी को यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ भी यही तरीका अपनाया था और उन्हें इसके परिणाम भुगतने पड़े थे।

राहुल गांधी देश की आवाज है

सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी देश की आवाज है। जो अब इस तानाशाही के खिलाफ और मजबूत होकर उभरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया था। बीजेपी सरकार उन पर ध्यान देने के बजाय उनके खिलाफ दमनात्मक कदम उठा रही है। इससे पहले टोंक के वनस्थली विद्यापीठ में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम गहलोत ने राहुल गांधी के खिलाफ फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

न्यायपालिका का सम्मान करना सभी का दायित्व

सीएम गहलोत ने कहा कि न्यायपालिका का सम्मान करना सभी का दायित्व है। लेकिन जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को प्रसारित कर रही है। वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा यह पूरा खेल जो जानबूझकर खेला जा रहा है। लोकतंत्र के लिए खतरा है। आगे उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करने का समय आ गया है। सीएम गहलोत ने नए जिलों के गठन के विरोध पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस फैसले से सरकार को सुशासन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+