राजस्थान: सीएम गहलोत ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा "साजिश के तहत खत्म की गई राहुल की सदस्यता"

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने पर भाजपा पर हमला बोला है। सीएम गहलोत का आरोप है कि राहुल गांधी को साजिश के तहत अयोग्य घोषित किया गया है।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने पर भाजपा पर हमला बोला है। सीएम गहलोत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को साजिश के तहत लोकसभा से अयोग्य घोषित किया गया है। आपको बता दें राहुल गांधी को 2019 के आपराधिक मानहानि के मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद लोकसभा सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म कर दी गई। यह साजिश के तहत किया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा से बढ़ी भाजपा की चिंता

सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता ने बीजेपी के नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। सीएम गहलोत ने दोहराते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और कोई नहीं जानता कि भारत किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति लोकतंत्र में विश्वास नहीं करता है। वह ऐसे मुद्दों को क्यों देखेगा। यह वह लोग हैं जो चुनाव जीतने और सरकार बनाने और प्रधानमंत्री बनने के लिए लोकतंत्र का मुखौटा पहनते हैं। गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा कि आप राहुल गांधी के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं। जिनके पिता और दादी ने देश के लिए शहादत दी है। उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+