राजस्थान: सीएम गहलोत ने 50 जिलों के नाम बोलने वाले विद्यार्थी से बात की, मुख्यमंत्री ने की छात्र की तारीफ

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के 50 जिलों के नाम याद कर सुनाने वाले छात्र अर्जुन गाडरी से बात की। सीएम गहलोत ने इस दौरान अर्जुन की प्रतिभा की तारीफ करते हुए उसके परिवार को 21 हजार की सहायता दी है।

arjun

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को राज्य के सभी 50 जिलों के नाम याद कर सुनाने वाले छात्र अर्जुन गाडरी से बात की और उसकी प्रतिभा की सराहना की। अर्जुन उदयपुर के मावली उपखंड के खेमपुर गांव का निवासी है। कक्षा 4 में अध्ययनरत है। उसके द्वारा 50 जिलों के नाम याद कर सुना देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएम गहलोत ने विडियो कॉल के माध्यम से मेधावी छात्र अर्जुन से बात की और उसके भविष्य के बारे में चर्चा की। अर्जुन ने अध्यापक बनने की इच्छा जाहिर की। इस दौरान अर्जुन ने दोबारा 50 जिलों के नाम सुनाए। जिससे मुख्यमंत्री बहुत प्रभावित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अर्जुन की पारिवारिक स्थिति पर भी चर्चा की तथा उसके परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 21000 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+