राजस्थान: अमृतपाल को लेकर बोले सीएम गहलोत, कहा 'देश में धर्म के नाम पर हो रही राजनीति'
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि वारिस पंजाब दी के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने भाजपा और आरएसएस द्वारा हिंदू राष्ट्र की लगातार मांग करने के कारण खालिस्तान के बारे में बोलने की हिम्मत की है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को दावा किया कि वारिस पंजाब दी के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने भाजपा और आरएसएस द्वारा हिंदू राष्ट्र की लगातार मांग करने के कारण खालिस्तान के बारे में बोलने की हिम्मत की है। सीएम गहलोत ने संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा पंजाब में एक नया नाम सामने आया है अमृतपाल सिंह। अमृतपाल कहता है कि अगर मोहन भागवत और नरेंद्र मोदी हिंदू राष्ट्र की बात कर सकते हैं तो मैं खालिस्तान की बात क्यों न करूं। उसका दुस्साहस देखिए। उसमें इतनी हिम्मत कहां से आ गई। क्योंकि आप हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं।
देश में धर्म के नाम पर राजनीति हो रही
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आग लगाना आसान है। लेकिन बुझाने में समय लगता है। देश में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इंदिरा गांधी की हत्या इसी वजह से हुई थी। उन्होंने खालिस्तान नहीं बनने दिया। आज मैं क्या कहूं। सीएम गहलोत ने कहा कि देश में धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है। लेकिन अगर आप देश की भलाई के लिए हर धर्म और जाति के लोगों को साथ लेंगे तो यह देश एकजुट रहेगा।
अमृतपाल का एक और वीडियो सामने आया
इसी बीच अमृतपाल सिंह एक नए वीडियो में सामने आया है और कहा कि वह भगोड़ा नहीं है। जल्दी ही वह दुनिया के सामने आएगा। इस वीडियो में अमृतपाल ने 29 मार्च को सामने आए वीडियो के बारे में अमृतपाल ने कहा कि मैंने कल एक वीडियो अपलोड किया था। यह लोगों को संबोधित था। जनता को लगता है कि शायद वीडियो पुलिस हिरासत में बनाया गया था। क्योंकि मैं बात करते हुए उस वीडियो में इधर उधर देख रहा था। आप पहले के अन्य वीडियो देख सकते हैं। मैं कैमरे को देखकर ज्यादा बात नहीं करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications