राजस्थान: सीएम गहलोत ने श्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत किया, जानिए किसको मिला पुरस्कार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला पुलिस कर्मियों का सेंट्रल बैंड स्थापित करने तथा राज्य में सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रशिक्षण अकादमी तथा सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने ओवरऑल बेस्ट तथा बेस्ट इन आउटडोर के लिए कृष्णराज जांगिड़, बेस्ट इन फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन के लिए मेघा गोयल, बेस्ट इन इनडोर के लिए मीनाक्षी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने महिला पुलिस कर्मियों का सेंट्रल बैंड स्थापित करने तथा राज्य में सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रशिक्षण अकादमी तथा सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक को पुरस्कृत करने की घोषणा की।राज्य सरकार महिलाओं के हर क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अब राजस्थान पुलिस में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। नए 35 प्रशिक्षुओं में 13 महिला पुलिस अधिकारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications