राजस्थान: सीएम गहलोत ने किया महात्मा गांधी के संदेश ब्रोशर का विमोचन, पोस्टर में दिया यह संदेश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दांडी यात्रा दिवस पर मुख्यमंत्री निवास पर ‘महात्मा गांधी के संदेश‘ ब्रोशर का विमोचन किया है। पोस्टर में सात पाप, रचनात्मक कार्यक्रम और एकादश-व्रत के बारे में उल्लेख किया गया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को दांडी यात्रा दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री निवास पर 'महात्मा गांधी के संदेश' ब्रोशर का विमोचन किया। शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा तैयार पोस्टर में सात पाप, रचनात्मक कार्यक्रम और एकादश-व्रत के बारे में उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर शांति एवं अहिंसा विभाग के सचिव नरेश ठकराल एवं शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications