राजस्थान: दिल्ली पहुंचे सीएम गहलोत, कहा "2024 में बीजेपी को जनता माफ नहीं करेगी"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि 2024 में जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।

ashok gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गए हैं। सीएम गहलोत ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि 2024 में जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। सीएम गहलोत ने कहा कि मेरा मानना है कि राहुल गांधी जी की सदस्यता रद्द करने जैसी कार्रवाई करने के लिए जनता भाजपा सरकार को नहीं बक्शेगी। सीएम गहलोत ने कहा कि सुभाष कश्यप एक्सपर्ट हैं। 20 साल से सुन रहा हूँ उनको। देखिए क्या कर रहे हैं। वाईएस कुरैशी समेत सभी ने कहा कि अभी लोकसभा अध्यक्ष मामले को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। जब एक महीने के लिए स्टे हो गया। इंतजार करते कि हाईकोर्ट में क्या होता है। उसके बाद की बात थी। ऐसे लगता है। यह तो जैसे इंतजार ही कर रहे हो।

सदन चलने नहीं दे रहे

सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी अपने आप को मिस्टर क्लीन कहते हैं। उनको घेर लिया विपक्ष ने। अडानी के मुद्दे पर चारों ओर से घेर लिया। पूरा देश उसको लेकर आक्रोशित है। इतना बड़ा घोटाला हो गया। आप सदन में बहस अलाउड नहीं कर रहे हो। क्योंकि आप सरकार में हो जेपीसी की मांग पर बहस नहीं हो रही है। आप सोच सकते हो। इस प्रकार की हरकतें करेंगे यह लोग। इसलिए मैं बार-बार कह रहा हूँ। देश किस दिशा में जा रहा है। किसी को नहीं मालूम। किस दिशा में जाएगा कोई नहीं जानता है।

देश के हालात गंभीर

सीएम गहलोत ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी ने क्या गलती की बोलकर। राहुल गांधी जो हिंदुस्तान में बोलते हैं। वही लंदन में बोलते हैं। क्या नई बात कह दी उन्होंने। मैं हिंदुस्तान में बात कर रहा हूँ। कोई भी सुन सकता है। इस प्रकार गलतफहमी पैदा की जा रही है। सदन को चलने नहीं दिया जा रहा है। पहली बारी नाटक देख रहे हैं। सत्ता पक्ष सदन को नहीं चलने दे रहा है। हालात बड़े गंभीर है देश के अंदर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+