Rajasthan : सीएम गहलोत दो दिवसीय गुजरात दौरे पर, कहा- गुजरात में सरकार बनाएगी कांग्रेस

जयपुर, 17 अगस्त। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के वडोदरा पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने गुजरात में सरकार बनाने का दावा किया। सीएम गहलोत ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा के बीच की मुकाबला होगा। गुजरात में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है। मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। गुजरात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। बीजेपी का गुजरात मॉडल अब पूरी तरह से एक्सपोज हो चुका है। गहलोत ने कहा कि देश के अंदर बिलकिस बानो जैसी घटनाएं हो रही है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। देश में आज लोकतंत्र खतरे में हैं। देश किस दिशा में जा रहा है। यह कोई नहीं जानता है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

ashok gahlot

पार्टी ने जीत की रणनीति के लिए भेजा

सीएम गहलोत ने कहा कि गुजरात में लोग परेशान हैं। खाली प्रबंधन हो रहा है। मीटिंग के सिलसिले में मुझे मंगलवार को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। मैं 4 घंटे तक एयरपोर्ट पर बैठा रहा। सूरत में आईएनएस लैंडिंग मशीन को यह कहकर अनुमति नहीं दी गई कि यह खराब है। जाँच होगी तो असली वजह सामने आएगी। गुजरात में कोई भी लड़ने आ सकता है। लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच होगा कांग्रेस गुजरात में मजबूत होगी। मैं यहां जीत की रणनीति बनाने के लिए हूँ। गहलोत का गुजरात दौरा मंगलवार से शुरू होना था। लेकिन खराब मौसम के चलते गहलोत सूरत नहीं पहुंच सके। सीएम गहलोत अब 2 दिन राज्य में रहेंगे।

ashok gahlot

अहमदाबाद में लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बड़ोदरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सीएम गहलोत गुरुवार को अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। अहमदाबाद से गहलोत सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। इसके बाद गहलोत का जयपुर आने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम को अहमदाबाद पहुंचेंगे और 18 अगस्त को वापस जाने से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर दक्षिण एवं सौराष्ट्र जॉन की बैठकों की योजना भी जल्द ही बनाई जाएगी।

ashok gahlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+