राजस्थान: ईआरसीपी को लेकर केंद्र पर बरसे सीएम गहलोत, कांग्रेस नेता जगदीश ककरालिया की मूर्ति का किया अनावरण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को जयपुर जिले किशनगढ़ रेनवाल के दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम गहलोत ने ईआरसीपी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। सीएम गहलोत ने कहा पीएम मोदी ने दौसा में लोगों को गुमराह किया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने को किशनगढ़-रेनवाल के दौरे के दौरान दिवंगत कांग्रेस नेता जगदीश ककरालिया की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान सीएम गहलोत ने एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम गहलोत ने बजट घोषणाओं को लोगों के सामने रखते हुए कई मु्ददों पर केंद्र को जमकर घेरा। ERCP का मुद्दा उठाते हुए सीएम गहलोत ने पीएम मोदी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला बोला। सीएम गहलोत ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनवाने की लोगों से अपील भी की।

कोरोना प्रबंधन के काम गिनाए
सीएम ने कहा कि गहलोत ने कहा कि जगदीश ककरालिया ने हमेशा चौमूं के विकास की बात की। उनकी रुचि सामाजिक कार्यों में थी। हमेशा वो मुझसे मिलते थे। चाहे मैं सीएम रहा हूँ या नहीं। उनकी कोई उम्र नहीं थी जाने की। लेकिन कोरोना और ब्लैक फंगस ने उनकी जान ले ली। कोरोना में सरकार ने शानदार काम किया। हमने यहां पर ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी। हमने प्रयास किया कि ऑक्सीजन की कमी कैसे भी होने दी। पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी पड़ गई थी। अस्पतालों में बेड नहीं था। लेकिन उन हालातों में भी हमने प्रबंधन में कोई कमी नहीं रखी। लेकिन अब जगदीश ककरालिया हमारे बीच नहीं है। इसका दुख हमें भी है। आपको भी है। मूर्ति लगाने का एक ही उद्देश्य है कि आज के नौजवान और आने वाली पीढ़ी इसके बारे में जानें कि ये कौन थे। इनका क्या योगदान था। ये जानना युवा और बच्चों के लिए बेहद जरूरी है। देश आज मानता है कि राजस्थान वीरों की धरती है। यहां के लोगों में देश और प्रदेश की रक्षा करने का जज्बा है।
ईआरसीपी को लेकर केंद्र को घेरा
ईआरसीपी का जिक्र करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बोला था कि राष्ट्रीय परियोजना के लिए वे प्रतिबद्ध हूँ। अभी वे दौसा आए थे। वहां के लोगों को उन्होंने भ्रमित किया। जाने क्या-क्या बताकर। पानी का मंत्री राजस्थान से है। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता। पानी की समस्या क्य़ा होती है। उन घरों में जाकर देखो। पानी के लिए तड़प रहे हैं वे लोग। हमारी योजनाओं को ये लोग बंद कर देते हैं। मैं जब इतनी योजनाएं बनाता हूँ तो विपक्ष पूछता है कि पैसा कहां से आएगा तो मैं कहता हूं कि पैसा जादू से आएगा। राजस्थान के लोग जो टैक्स देते हैं। उससे लोगों के लिए योजनाएं बनती हैं। हमने जो वादे किए हैं वो निभाएंगे। ये गौभक्त बनते हैं। लेकिन गायों की सेवा हम करते हैं। गायों के लिए अलग से विभाग किसने बनाया। नंदीशाला के लिए भी अब तो प्रावधान किया है। आवारा पशु खेतों को नुकसान करते हैं। इसलिए जो नंदीशाला खोलेगा उसे सरकार पैसा देगी। लंपी पर भी केंद्र सरकार से मैंने मांग की थी। इसे आपदा घोषित करें तो इससे पशुपालकों को काफी राहत मिलती। लेकिन उन्होंने हमारी सुनी तक नहीं। मैंने बजट में प्रावधान किया कि जिनकी गायें मर गई हैं। उन्हें 40 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications