वैभव गहलोत से ईडी दफ्तर दिल्ली में पूछताछ, जानिए किस मामले में CM के बेटे के पीछे पड़ गई ED?
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से FEMA के उल्लंघन के मामले में दिल्ली ईडी दफ्तर में पूछताछ की गई है।
मीडिया से बातचीत में वैभव गहलोत ने कहा कि ईडी का समन फेमा के तहत आया था। मैंने उनको कहा है कि फेमा से हमारा कोई संबंध नहीं है। विदेशों से कोई लेन-देन नहीं हुआ है।

ईडी ने नोटिस फेमा के तहत दिया है। मेरा और मेरे परिवार ने कोई विदेशी ट्रांसजेक्शन नहीं किया है। वैभव गहलोत ने यह भी कहा कि वे मुख्यमंत्री के बेटे हैं और इस समय राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 चल रहे हैं तो जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।
ईडी ने उनको बहुत कम दिन का समय दिया है। केवल डेढ़ दिन का समय देकर वापस पूछताछ के लिए बुलाया है। मैंने 15 दिन का समय मांगा था। दुबारा बुलाया जाता है कि चुनाव की व्यवस्तता की बात इनके सामने रखी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि FEMA के उल्लंघन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने वैभव गहलोत को गुरुवार को समन जारी कर तलब किया था। ईडी ने पहले उनको शुक्रवार को तलब किया था, लेकिन फिर पेशी का समय आगे बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर दिया गया।
वैभव गहलोत को पेशी का समन गुरुवार को उस समय जारी किया गया था जब एजेंसी पहले से ही राजस्थान पेपर लीक मामले में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।
यह भी ज्ञात हो कि राजस्थान में इस वक्त विधानसभा चुनाव 2023 चल रहे हैं। वैभव गहलोत के पिता अशोक गहलोज जोधपुर की सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। खुद वैभव गहलोत भी राजस्थान की राजनीति में सक्रिय हैं। जोधपुर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
दरअसल, कुछ महीने पहले ईडी ने ट्राइटन होटल्स नामक मुंबई स्थित फर्म के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की थी। उस दौरान विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) के तहत जयपुर, उदयपुर, मुंबई और दिल्ली में कई जगहों पर 29 से 31 अगस्त तक तलाशी भी ली गई थी। रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक रतन कांत शर्मा हैं, जो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के बिजनेस पार्टनर भी हैं।
रतन कांत शर्मा पर अब बंद हो चुकी कार रेंटल कंपनी सन लाइट कार रेंटल में वैभव गहलोत का बिजनेस पार्टनर होने का आरोप है। वहीं, वैभव गहलोत ने ईडी के दावों का खंडन किया है। उन्होंने पिछले हफ्ते कहा था कि 12 साल पुराना आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications