राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने ट्वीट किया पीएम मोदी का वीडियो, जानिए सियासी वजह

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने ट्वीटर पर पीएम मोदी का वीडियो पोस्ट कर भाजपा पर हमला बोला है। शर्मा ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री जी का यह वीडियो जरूर देखना चाहिए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट से पीएम मोदी का एक वीडियो शेयर किया है। उनके इस वीडियो के बाद सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। लोकेश शर्मा ने पीएम का वीडियो अपलोड कर लिखा कि "प्रधानमंत्री जी का यह वीडियो जरूर देखना चाहिए।" लोकेश शर्मा ने यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि "कल विधानसभा में मुख्यमंत्री जी ने जब से तथ्यों के साथ बीजेपी की और अपनी सरकार का 4 साल का काम दिखाया है। उसके बाद विपक्ष को अनर्गल आरोप के सिवा कोई जवाब नहीं सूझ रहा। उन्हें प्रधानमंत्री जी का यह वीडियो जरूर देखना चाहिए। जिसमें वह बताते हैं। आरोप और आलोचना के बीच में बहुत बड़ी खाई है।" इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट कर सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। उनका कहना है कि राजस्थान में गहलोत सरकार ने 4 साल में इतना काम किया है। जितना बीजेपी शासन काल के चार साल में नहीं हुआ था।

lokesh sharma

वीडियो में पीएम मोदी बता रहे हैं आलोचना और आरोप में अंतर

वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि आलोचना करने के लिए बहुत मेहनत और अध्ययन करना पड़ता है। आलोचना करने के लिए आपको भूत, भविष्य और वर्तमान सब कुछ देख कर स्थिति की तुलना करनी पड़ती है। बड़ी मेहनत करनी पड़ती है। तब जाकर आलोचना संभव होती है। आजकल शॉर्टकट का जमाना है। अब ज्यादातर लोग केवल आरोप लगाते हैं। आलोचना नहीं करते। पीएम मोदी कहते हैं कि आरोप और आलोचना के बीच बहुत बड़ी खाई है। हम आरोपों को आलोचना न समझे। आलोचना एक प्रकार से वह चीज है। जो हमें समृद्ध बनाती है। वही आरोप वह है। जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

सीएम गहलोत हुए थे भाजपा पर हमलावर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को विधानसभा में भाजपा पर हमला बोलते हुए कुछ सवाल किए थे। सीएम गहलोत ने दावा किया कि वे उनके 4 साल के कार्यकाल के दौरान राजस्थान में 266 प्राइमरी स्कूल, 21 जिला अस्पताल, 41 उप जिला अस्पताल, 50 उपकेंद्र, 8 सैटेलाइट अस्पताल खोले। जबकि साल 2013 से 2018 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने बच्चों के भविष्य और जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ किया है। आपको बता दें चुनावी साल में राजस्थान में बीजेपी नेता लगातार गहलोत सरकार पर हमला बोल रहे हैं। जिसका जवाब सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने पीएम मोदी का वीडियो ट्वीट कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+