राजस्थान: प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम अशोक गहलोत सख्त, पुलिस अधिकारियों को दिए यह निर्देश

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती के मूड में हैं। सीएम गहलोत ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में भयमुक्त माहौल और लोगों की सुरक्षा सरकार के मुख्य प्राथमिकता है। सीएम गहलोत ने कहा कि देश भर में सांप्रदायिकता तनाव और हिंसा का माहौल बड़ा है। ऐसे में पुलिस के लिए आने वाला समय और अधिक चुनौतीपूर्ण होगा। गहलोत सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पुलिस महानिरीक्षकों और जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

ashok gehlot

संगठित अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान जारी रखें

सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य में संगठित अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान आक्रामक रूप से जारी रखें। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर और अपराधियों को फॉलो करने वालों, उनका समर्थन करने वालों, आश्रय और वित्तीय सहायता प्रदान करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने जेल में अपराधिक तत्वों के माध्यम से संचालित सक्रिय गिरोहों के खिलाफ विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली कोई भी घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के बाद जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में राज्य में धमकी देकर अवैध वसूली के प्रकरण सामने आए हैं। उन्होंने ऐसी घटनाओं में अभियुक्तों के विरुद्ध भी केंद्र सरकार के माध्यम से कार्रवाई की जाए। ऐसे आपराधिक गिरोहों को खत्म करना हमारा प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं में मादक पदार्थ सेवन चिंताजनक है। इसकी प्रभावी रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाएं और अभिभावकों से संवाद करें। गहलोत ने कहा कि देशभर में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा का माहौल बढ़ा है। ऐसे में पुलिस के लिए आने वाला समय और अधिक चुनौतीपूर्ण होगा।

अपराधियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

सीएम गहलोत ने कहा कि साम्प्रदायिक तनाव और हिंसा घटनाओं में लिप्त व्यक्ति किसी भी जाति अथवा धर्म का हो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस विभाग में अनिवार्य प्राथमिकी, स्वागत कक्ष सहित अन्य नवाचार किए जाएं। इसका असर रहा है कि 156 (3) के मामलों अनुसंधान समय और महिला अत्याचारों के मामलों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि उदयपुर, सीकर, जयपुर के विभिन्न घटनाक्रमों में त्वरित प्रभावी कार्रवाई कर अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है। गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में नाबालिगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बाल गृहों में सुधारात्मक गतिविधियों को बढ़ाएं। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि राजस्थान विकासशील राज्य है। प्रदेश में हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जीडीपी में भी हम देश में दूसरे स्थान पर हैं। यह सब राज्य की मजबूत कानून व्यवस्था से ही संभव हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+