राजस्थान में ओला, बारिश व अंधड़ से फसलों को हुआ नुकसान, CM गहलोत ने दिए अधिकारियों को आकलन के ​निर्देश

जयपुर। बीते दो दिन से अंधड़, ओलावृष्टि व बेमौसमी बारिश से राजस्थान के अनेक हिस्सों में पकी फसलों को नुकसान हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों से इस नुकसान का आकलन करने को कहा है ताकि प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जा सके।

Rajasthan CM Ashok Gehlot gave instructions to assess damage caused by hailstorm, rain and hailstorm

गहलोत ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री निवास पर राज्य के विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि, अंधड़, तूफान आदि से हुए नुकसान की समीक्षा की। मुख्यमंत्री राज्य के विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिला कलक्टरों को निर्देश दिए कि वे ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आकलन के लिए विशेष गिरदावरी (आकलन) कराकर लोगों को शीघ्र सहायता पहुंचाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा देने के लिए विशेष गिरदावरी का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। प्रमुख सचिव राजस्व आनंद कुमार ने बैठक में बताया कि जैसलमेर, कोटा, बीकानेर, झुंझुनूं, जोधपुर सहित अन्य जिलों में हुए नुकसान की शुरुआती सूचना मिली है। इनके साथ ही सभी जिला कलक्टरों को विशेष गिरदावरी कर जल्द से जल्द रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। जैसे ही सूचना प्राप्त होगी मुआवजे के वितरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राज्य में बीते दो दिन से अनेक इलाके तेज अंधड़, ओलावृष्टि व बारिश से प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में कहीं कहीं गेहूं व चने की फसलों को नुकसान की सूचना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+