राजस्थान मुख्यमंत्री निवास को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। एक सिरफिरे युवक ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करते हुए राजस्थान मुख्यमंत्री निवास को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। इसके बाद राजस्थान पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर जमवारामगढ़ इलाके के पीपाड़ गांव से लोकेश नामक युवक को गिरफ्तार किया।
Recommended Video

यह पूरी कार्रवाई कानोता थाना पुलिस ने की और उसके बाद आरोपी को विधायकपुरी थाने सौंपा गया है। इसी बीच एहतियात के तौर पर एटीएस और बम स्क्वायड की टीमें और डॉग स्क्वायड मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री निवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया। आरोपी लोकेश से प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसने मजाकिया तौर पर कंट्रोल रूम को फोन किया था। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications