राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लाएंगे दमदार बजट, सियासी गलियारों में पोस्टर को लेकर चर्चा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव से पहले दमदार बजट पेश कर सकते हैं। सीएम गहलोत के बजट को लेकर जयपुर में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर की सियासी गलियारों में चर्चा है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को अपना बजट पेश करने जा रहे हैं। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सीएम गहलोत अपने कार्यकाल का आखिरी और पांचवा बजट पेश करने जा रहे हैं। सीएम गहलोत के बजट से पहले बजट को लेकर प्रदेश की राजधानी जयपुर में लगे पोस्टर की चर्चा है। जयपुर के प्रमुख चौराहों पर बजट को लेकर पोस्टर्स लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स की सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि सीएम गहलोत बजट में राजस्थान को कई सौगात देंगे।

प्रदेश की राजधानी में लगे यह पोस्टर
राजस्थान में बजट से पहले बजट को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तस्वीर लगाई गई है। पोस्टर की पंच लाइन 'बचत, राहत, बढ़त' है। इसके नीचे लिखा गया है। 10 फरवरी को आ रहा है राजस्थान बजट 2023। इन पोस्टर्स से अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दमदार बजट पेश करने जा रहे हैं। बजट में सीएम गहलोत प्रदेश को कई सौगात दे सकते हैं। प्रदेश के सियासी गलियारों में इन पोस्टर्स को लेकर चर्चा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पोस्टर को लेकर किया ट्वीट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पोस्टर को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। उन्होंने बजट पोस्टर को एडिट करते हुए पंच लाइन बदलकर 'अपराध, भ्रष्टाचार, पेपर लीक' लिखते हुए इसे अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। हालांकि सतीश पूनिया का यह दांव पर ही भारी पड़ गया है। अपने इस ट्वीट को लेकर सतीश पूनिया सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications