राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से की मुलाकात, कैलेंडर का किया विमोचन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर के एक निजी एफएम द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से मुलाकात कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर के एक निजी एफएम द्वारा आयोजित 'रंगरेज' सीजन-9 चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विजेता प्रतिभागियों द्वारा बनाए चित्रों को शामिल कर तैयार किए गए कैलेण्डर का विमोचन किया। प्रतियोगिता के दौरान निजी एफएम के प्रियंक बुरावड़, आरजे कार्तिक, आरजे छवि तथा आरजे ईशान सहित अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इस एफएम द्वारा अक्टूबर-नवंबर माह में 'रंगरेज' सीजन-9 चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में जयपुर के कक्षा 2 से 8 के करीब 25 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इन प्रतिभागियों में से 12 बच्चों का विजेता के तौर पर चयन किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications