राजस्थान: सोशल मीडिया पर छाए रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान बजट 2023 टॉप ट्रेंडिंग में शुमार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सीएम गहलोत ने शुक्रवार को अपने वर्तमान कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया है। गहलोत ने इस बजट में आम और खास सभी को साधने की कोशिश की है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सीएम गहलोत ने शुक्रवार को अपने वर्तमान कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया है। गहलोत ने इस बजट में आम और खास सभी को साधने की कोशिश की है। सीएम गहलोत का बजट बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान और युवाओं पर फोकस रहा है। इस बजट से भले ही विपक्ष नाखुश हो। लेकिन सोशल मीडिया पर इस बजट को खासा पसंद किया जा रहा है। सीएम गहलोत का बजट 2023-24 शुक्रवार से ही ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शुमार है।

ashok gehlot

बजट पेश करने के साथ ही ट्रेंड होने लगे सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जैसे ही बजट पेश किया तो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। जब गहलोत बजट पेश कर रहे थे। उस वक्त बजट ट्रेंडिंग नंबर वन पर बना रहा। वहीं दूसरे दिन भी राजस्थान में राजस्थान बजट 2023 भी टॉप ट्रेंड में चल रहा है। इसके अलावा अशोक गहलोत, गहलोत सरकार और राजस्थान विधानसभा भी टि्वटर ट्रेंडिंग में शुमार रहा।

सीएम ने पढ़ा 3 घंटे से भी ज्यादा लंबा भाषण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3 घंटे से भी ज्यादा बजट भाषण पढ़ा। उम्मीद के मुताबिक बजट में लोकलुभावन वादों की लिस्ट थी। हालांकि पुराने बजट की कॉपी को पढ़कर सीएम विपक्ष के निशाने पर भी आए थे। विधानसभा की कार्यवाही भी बाधित हुई। बजट में त्रुटि को लेकर सदन में खूब माहौल बना। यह घटनाक्रम भी टॉप ट्रेंड में रहा। सीएम गहलोत ने बजट भाषण के दौरान 3 घंटे से भी ज्यादा समय तक भाषण पढ़ा। सीएम गहलोत पुराने बजट की कॉपी को पढ़कर विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। इस घटनाक्रम को लेकर भी सीएम गहलोत ने ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+