Rajasthan: मतगणना से पहले राजस्‍थान मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्‍ता अस्‍पताल में भर्ती

Praveen Gupta CEO Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 3 दिसंबर को मतों की गिनती होनी है। इससे पहले राजस्‍थान के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्‍ता को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

दरअसल, मंगलवार सुबह प्रवीण गुप्‍ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे सुबह घर पर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान उनको उल्टी हुई और फिर सांस लेने में तकलीफ होने लगी। देखते ही देखते वे बेहोश हो गए।

CEO Rajasthan

परिजन उनको तुरंत जयपुर के एसएमएस अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में लेकर आए। डॉक्‍टरों ने उनको ICU वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। राजस्‍थान सीईओ प्रवीण गुप्ता की तबयीत बिगड़ने की सूचना पर निर्वाचन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उनके हाल जानने एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि जयपुर में सवाई मानसिंह अस्‍पताल के डॉक्‍टर सुधीर गुप्‍ता की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। प्रवीण गुप्ता की सभी रिपोर्ट ठीक आई हैं। अब प्रवीण गुप्ता की तबीयत ठीक है। वे काम पर जा सकते हैं।

उल्‍लेखनीय है कि 25 नवंबर को प्रवीण गुप्‍ता की देखरेख में पूरे राजस्‍थान में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई थी। इन दिनों वे राजस्‍थान की सभी 199 सीटों के लिए 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों में जुटे हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+