Rajasthan ByPolls Results 2021 : राजस्थान उपचुनाव की मतगणना जारी, राजसमंद में BJP आगे

जयपुर। राजस्थान में उपचुनाव 2021 में आज मतगणना है। कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना के तहत राजस्थान विधानसभा की सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ सीट की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। राजस्थान की इन तीनों सीटों पर 17 अप्रैल को वोट डाले गए थे। भाजपा, कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी समेत 27 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा।

Rajasthan ByPolls Results 2021 sahada rajasamand sujangarh up chunav parinam

सुबह नौ बजे से रुझान आने शुरू हो गए हैं, मगर पूरी तस्वीर शाम को ही साफ हो पाएगी, क्योंकि कोरोना महामारी के चलते मतगणना में वक्त लगेगा। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलट की गिनती से हुई है।

राजस्थान उपचुनाव 2021 का लाइव अपडेट

- राजसमंद में 5 राउंड के बाद बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी 715 वोट से आगे। कांग्रेस के तनसुख बोहरा को मिले 15502 जबकि दीप्ति को 16217 वोट मिले हैं। यहां कड़ी टक्कर चल रही है।

- सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज मेघवाल 2811 वोटों से आगे। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया मूल रूप से चूरू के ही रहने वाले हैं। ऐसे में अगर भाजपा तीसरे नंबर पर रहेगी तो यह उनके लिए बड़ा झटका होगा।
-राजसमंद में बीजेपी को बढ़त। 2896 वोटों से बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी ने बनाई लीड। दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 7724 और भाजपा को 4828 वोट मिले।

-सहाड़ा में भी कांग्रेस आगे। कांग्रेस की गायत्री देवी को 2685 वोट मिले। जबिक भाजपा के रतनलाल को 1686 वोट मिले।
सुजानगढ़ में पहले राउंड में कांग्रेस 1133 वोटों से आगे है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+