राजस्थान उपचुनाव : एक साथ चुनाव प्रचार पर निकले गहलोत-पायलट, क्या कहती है ये तस्वीर ?

जयपुर, 8 अक्टूबर। कहते हैं ना कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। कुछ ऐसा ही इस तस्वीर के साथ है। राजस्थान के सियासी संकट की दो धुरियां एक साथ एक ही तस्वीर में नजर आ रही है। तस्वीर में कुल 4 लोग दिख रहे हैं।

Rajasthan

एक राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन हैं। दूसरे राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा है। तीसरे शख्स खुद सीएम गहलोत हैं और चौथे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट हैं। राजस्थान कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट के बीच चल रही सियासी खींचतान के बीच आज दोनों ने एक साथ मेवाड़ के लिये उड़ान भरी।

गहलोत और पायलट के साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी हैं। चारों नेता वल्लभनगर और धरियावाद में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हो रहे हैं।

दरअसल, अंदरुनी कलह को दरकिनार कर कांग्रेस पार्टी उपचुनाव में जनता के बीच एकता का संदेश देना चाहती है और इसीलिए अजय माकन दोनों धुर विरोधी नेताओं को एक साथ लेकर मेवाड़ पहुंचे हैं। प्रतापगढ़ और उदयपुर में शुक्रवार को कांग्रेस की दो चुनावी सभाएं हैं।

इन सभाओं में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक ही हेलीकॉप्टर में सवार हुए। राजस्थान कांग्रेस में करीब डेढ़ साल से गहलोत और पायलट के बीच सत्ता के लिये संघर्ष चल रहा है।

इसका अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। सियासी तनातनी के बीच कांग्रेस हाईकमान लगातार ये कोशिश कर रहा है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों और चुनावी रैलियों में दोनों नेता साथ-साथ दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+