राजस्थान उपचुनाव 2021 : वल्लभनगर-धरियावद विधानसभा सीट के लिए वोटिंग जारी, रिजल्ट दो को
जयपुर, 30 अक्टूबर। राजस्थान के उदयपुर जिले के वल्लभनगर और प्रतापगढ़ जिले के धरियावद विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 2021 हो रहे हैं। शनिवार सात बजे से दोनों पर शांति से वोट डाले जा रहे हैं। गुलाबी सर्दी के बीच शुरू हुआ मतदान का सिलसिला दोपहर होते होते परवान चढ़ा। सुबह नौ बजे तक वल्लभनगर विधानसभा में 11 प्रतिशत और धरियावद विधानसभा में 14.26 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

वल्लभनगर व धरियावद सीट के आंकड़े
प्रत्याशी - 16
मतदाता - 15 लाख
केंद्र - 638
संवेदनशील - 119
मतगणना - 2 नवंबर
पुलिसकर्मी - 4468
वल्लभनगर प्रत्याशी
कांग्रेस - प्रीति शक्तावत
भाजपा - हिम्मत सिंह झाला
जनता सेना - रणधीर सिंह भींडर
आरएलपी - उदयलाल डांगी
बीटीपी व अन्य भी
वल्लभनगर उपचुनाव 2021
पुरुष मतदाता- 129091
महिला मतदाता- 124740
कुल मतदाता- 253831
सर्विस मतदाता- 90
कुल मतदान केन्द्र- 310
कुल प्रत्याशी-9

भाजपा - खेतसिंह मीणा
कांग्रेस - नगराज मीणा
बीटीपी व अन्य भी
धरियावद उपचुनाव
पुरुष मतदाता- 129996
महिला मतदाता- 127624
कुल मतदाता- 257624
सर्विस मतदाता- 8
कुल मतदान केन्द्र- 328
कुल प्रत्याशी-7

राजस्थान उपचुनाव में इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
वल्लभनगर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और भाजपा से चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वहीं, धरियावद उपचुनाव में कांग्रेस से मंत्री अशोक चांदना, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ आदि की प्रतिष्ठाप दांव पर है।












Click it and Unblock the Notifications