राजस्थान बजट सत्र : REET 2021 की CBI जांच की मांग की तख्ती लेकर विधानसभा पहुंचे भाजपा MLA

जयपुर, 9 फरवरी। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट पेपर आउट केस का मामला लोकसभा के बाद अब विधानसभा में भी गूंजा। राजस्थान विधानसभा में बुधवार से शुरू बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल कलराज मिश्र का अभिभाषण हुआ।

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र 2022 में रीट के मामले को लेकर हंगामा होने की संभावना है। इसकी एक झलक पहले ही दिन देखने को मिली। विपक्षी दल भाजपा के विधायक हाथों में 'रीट की सीबीआई जांच की मांग' की तख्तियां लेकर पहुंचे।

हाथों में सीबीआई मांग वाली ​तख्तियां

हाथों में सीबीआई मांग वाली ​तख्तियां

राज्यपाल का अभिभाषण हो रहा था। विधानसभा में भाजपा विधायक हाथों में सीबीआई मांग वाली ​तख्तियां लेकर खड़े थे। भाजपा विधायकों में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया भी शामिल थीं।

राज्यपाल का अभिभाषण हुआ

राज्यपाल का अभिभाषण हुआ

विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। इसके बाद राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की सदन के वेल में मुलाकात हुई।

घंटे भर खड़े रहने की क्या जरूरत थी?

घंटे भर खड़े रहने की क्या जरूरत थी?

राज्यपाल के सदन से जाने के बाद अशोक गहलोत भाजपा नेता वसुंधरा राजे के पास पहुंचे और वसुंधरा राजे से कहा कि आप लोग बैठे-बैठे ही ये तख्तियां दिखा देते तो हम विरोध मान लेते। घंटे भर खड़े रहने की क्या जरूरत थी?

बीजेपी के विधायक भी राजे के पास खड़े थे।

बीजेपी के विधायक भी राजे के पास खड़े थे।

इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस ​और बीजेपी के विधायक भी राजे के पास खड़े थे। दोनों नेताओं ने लाइट मूड में बातचीत की और हंसी-मजाक का दौर भी चला। लंबे समय बाद सदन के भीतर यह सीन देखने को मिला।

कोरोना महामारी के मैनेजमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदेश है

बता दें कि बजट सत्र की शुरुआत में अपने अभिभाषण में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि राजस्थान कोरोना महामारी के मैनेजमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदेश है। राजस्थान कोविड मैनेजमेंट में रोल मॉडल बनकर उभरा है। इस आपदा से सरकार ने बेहतर तरीके से निपटा है। किसी को भूखा नहीं सोने दिया। कोविड काल में 33 लाख परिवारों को सहायता दी। 1815 करोड़ खर्च किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+