Rajasthan : भरतपुर से सांसद रंजीता कोली का भाई गिरफ्तार, जानलेवा हमले का आरोप

जयपुर, 17 अगस्त। राजस्थान के भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोहली के भाई ओम प्रकाश कोहली को एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया है।मामला वैर कस्बे का है। मामले के मुताबिक 11 अगस्त की रात को कस्बे के पुरोहित मोहल्ले में रहने वाले मुकेश शर्मा मंदिर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ गाड़ियां खड़ी थी। जिन से रास्ता जाम हो गया जब मुकेश शर्मा ने गाड़ी हटाकर रास्ता साफ करने के लिए कहा तो सांसद के भाई ओम प्रकाश कोहली ने उस पर हमला बोल दिया। पीड़ित मुकेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

ranjeeta koli

पीड़ित ने दर्ज कराया मामला

हमले में घायल पीड़ित मुकेश शर्मा ने सांसद के भाई ओम प्रकाश कोली के खिलाफ वैर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में शर्मा ने कहा कि मैं मंदिर से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गाड़ी खड़ी हुई थी। जब मैंने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो सांसद के भाई ने अपने लोगों के साथ मिलकर मुझ पर लाठियों से हमला बोल दिया। थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने कहा कि मुकेश शर्मा नाम के व्यक्ति ने ओमप्रकाश कोली के खिलाफ जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सांसद रंजीता कोली ने कहा कि मैं राजस्थान की कांग्रेस सरकार के गलत कामों के खिलाफ आवाज उठा रही हूँ। इसलिए षडयंत्र पूर्वक झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है।

ranjeeta koli

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+