राहुल गांधी के हिंदूत्व के बयान पर राजस्थान BJP खोला मोर्चा, कांग्रेस की रैली पर साधा निशाना

जयपुर, 13 दिसम्बर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने जनता को हिंदू और हिंदूत्ववाद का भेद समझाया। इसी को लेकर अब राहुल गांधी और राजस्थान कांग्रेस सरकार भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गई है।

Rajasthan BJP

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, गुलाबचंद कटारिया और राजेंद्र राठौड़ समेत कई नेताओं ने राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले बयान के खिलाफ मोर्चा खोला है।

सतीश पूनियां, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा राजस्थान

सतीश पूनियां, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा राजस्थान

भाजपा नेता सतीश पूनियां ने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं के खिलाफ हैं। वह गलत तरीके से हिंदुत्व की व्याख्या कर रहे हैं। जयपुर के विद्याधरनगर में आयोजित कांग्रेस की रैली में सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग हुआ है। राहुल गांधी के जयपुर दौरे पर पूनियां ने कहा कि अच्छा है राहुल गांधी जहां जहां जाते हैं, वहां स्टार प्रचारक के रूप में भाजपा की मदद करते हैं। वहां भाजपा जीतती है। राहुल गांधी लोगों का अच्छा मनोरंजन भी करते हैं।

 गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

भाजपा सरकार में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुत्ववादी का फर्क नहीं जानते, जबकि ये ऐसा मानव को इंसान या आदमी कहने जैसा है। वे हिंदुत्ववादियों को हत्यारा, आतंकवादी कह रहे हैं। कौन हिंदू ये आरोप स्वीकारेगा? सनातन को ना समझ पाने वाले अब हिंदू और हिंदुत्ववादी में अंतर करने निकल पड़े हैं।

 राजेंद्र राठौड़, भाजपा नेता, राजस्थान

राजेंद्र राठौड़, भाजपा नेता, राजस्थान

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की जयपुर रैली को फ्लॉप करार दिया है। साथ ही राठौड़ ने सीएम अशोक गहलोत से प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और​ बिजली के दाम कम करने की मांग की। उन्होंने राजस्थान में बढ़ते अपराध व बेरोजगारी पर भी सरकार को घेरा।

गुलाबचंद कटारिया, भाजपा नेता राजस्थान

गुलाबचंद कटारिया, भाजपा नेता राजस्थान

राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि रैली में करीब 25 से 30 हजार के बीच कुर्सियां लगी हैं। ऐसे में कांग्रेस का दावा है कि एक से दो लाख की भीड़ जुटी है। ऐसे में सवाल है कि क्या एक कुर्सी पर तीन-तीन लोग बैठाए गए हैं?

क्या बोला राहुल गांधी ने?

'महंगाई हटाओ रैली' में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी जिंदगी सच को ढूंढने बीता दी और अंत में एक हिंदुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गोली मारी। हिंदुत्ववादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है उसको सत्य से कुछ लेना देना नहीं है उसे सिर्फ सत्ता चाहिए और उसके लिए वो कुछ भी कर देगा।

राहुल ने कहा कि हिंदू और हिंदुत्ववादी शब्द एक नहीं है, ये दो अलग-अलग शब्द है और इनका मतलब भी अलग है। मैं हिंदू हूं मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू और गोडसे हिंदुत्ववादी। चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+