Rajasthan Elections 2023: इस दिन जारी हो सकती है राजस्थान BJP प्रत्याशियों की पहली सूची
BJP candidates first list Rajasthan: मध्य प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने और पीएम नरेंद्र मोदी के जयपुर दौर के बाद अब राजस्थान भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची पर सबकी नजरें हैं।
मंगलवार को जयपुर में राजस्थान भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें हरियाणा, यूपी और दिल्ली के सांसद व पूर्व सांसदों ने शिरकत की। बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची पर भी चर्चा की गई।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राजस्थान प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने न केवल राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सांसदों को टिकट दिए जाने की पुष्टि बल्कि यह भी कहा कि राजस्थान भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची बहुत जल्द जारी हो सकती है।

मीडिया की खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि राजस्थान भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची 27 सितंबर को जारी हो सकती है। मंगलवार को पहली सूची पर भाजपा मुख्यालय जयपुर की बैठक में विधानसभा चुनाव व टिकटों के वितरण पर विस्तार से मंथन किया गया है।
राजस्थान भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में A श्रेणी (जहां बीते तीन चुनाव में जीत मिली ) और D श्रेणी (जहां बीते तीन चुनाव में हार मिली) की 43 से 50 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है। राजस्थान भाजपा में अब 70 की उम्र पर को टिकट नहीं दिए जाने वाले फार्मूले में शिथिलता दी जा सकती है। पहले दिल्ली की बैठक में 70 साल से ज्यादा वालों को टिकट नहीं देने की बात कही गई थी।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को जयपुर आ सकते हैं। वे राजस्थान भाजपा नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों व टिकटों पर मंथन करेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने का अनुमान है। राजस्थान भाजपा प्रत्याशियों की सूची को लेकर पिछले दो-तीन दिन से बैठकों के दौर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications